मतदान केंद्र पर जाना है,मतदान कर.
लोकतंत्र का पर्व मनना है.
लोकतंत्र की यही पुकार सब काम छोड़ ,पहले करो अपना मतदान।
युवा शक्ति जागा है ,मताधिकार जागरूकता में आगे आया है।
सब की सुने ,सब को जाने।
मतदान करने में अपनी मन की माने।
देश की नारी जागी है ,मताधिकार में आगे आई है।
किसी के भय ,बहकावे और प्रलोभन में ना आना है,
वोट देने पोलिंग बूथ जरुरी जाना है।
मताधिकार का सम्मान करे ,पहले चलो मतदान करे।
लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर ,राष्ट्रधर्म निभाना है।
… रणजीत कुमार
No comments:
Post a Comment