Monday, 22 February 2016

Politician(राजनेता)


क्रिकेट के खिलाडी क्रिकेटर कहलाते है
ठीक वैसे ही राजनितिक के खिलाडी राजनेता कहलाते है।
राजनेता ,नेता जी के नाम से भी जाने जाते है।
राज -पाठ का संचालन,लोकतांत्रिक नीति अपनाते है।
लोकतंत्र की चुनावी विगुल बजते
नेता जी को जनता की याद सताती है।
नेता जी,जनता की हर छोटी-बड़ी समस्याएं
अपने पार्टी का चुनावी मुद्दा बनाते है।
देश में बढ़ते राजनितिक पार्टी ,हर एक पार्टी के नेता
जनता का सच्चा जनसेवक,धर्मनिपेक्ष बताते है।
नेता जी ,अपने से विरोधी पार्टी
परिवारवाद - जातिवाद से प्रेरित
राजनीति करने का आरोप लगाते है।
नेता जी ,चुनावी जनसभा -रैली कर
एक -दूसरे पार्टी के ऊपर बढ़ती मँहगाई
बेरोजगारी और जनता के विकासविरोधी का भी ताने देते है।
आम जनता सभी पार्टी का भाषण सुन -सुन कर
अपने क्षेत्र का सही नेता चुनना
असमंजस में पड़ जाते है।
जब चुनावी नतीजे आते है ,सरकार गठन करने में स्पष्ट वहुमत
किसी पार्टी का नही आता है।
जोड़ -तोड़ की राजनीति कर ,गठबंधन की सरकार बनाते है।
झूठे वादे ,कोरा आश्वासन नेता जी देना बंद करो
क्योकि जिस देश का युवा जागा है,परिवर्तन का नया इतिहास लिखाया है। 


रणजीत कुमार

No comments: